फिर वही सांझ का वक़्त हुआ
और वही ट्रेन की सीटी, कहीं दूर बजी
चीख चीख कर मानो कहती, वही पुरानी सारी कहानी
एक वक़्त ऐसा भी था
जब इसी ट्रेन में बैठ कर हम पापा-मम्मी के संग जाते थे
नाना-नानी से दूर हो कर खूब रोया करते थे।
दिल ही दिल में खुद को हम यही बुझाया करते थे
अगले बरस फिर आना होगा,बस यही सोच मुस्काते थे।।
दिन महीने साल तो गुज़रे पर गुज़रा नहीं था वो ज़माना
जब छुट्टियाँ खत्म होने का दुःख खूब सताया करता था
और दुःख के मारे चादर ओढ़, चुप-चुप सिसकियाँ भरते थे।
और माँ के पूछने पर कर देते थे कोई बहाना।।
सच ही कहा है किसी ने "वक़्त बीत जाता है पर यादें दिल-ो-दिमाग में वक़्त-बे-वक़्त ताज़ा हो जाती हैं "
अरसे बाद जब वही आवाज़ फिर से कानो में गुंजी है
दिल हैरत से भर आया है, कैसी थी वो नादानी।
एहसास नहीं था मम्मी-पापा कि भी रही होगी कोई परेशानी
दिल पे पत्थर रख पिया होगा उन्होंने भी आँखों का पानी
ये सांझ बयाँ करती है बेशक वही पुरानी आना - कानी ।।
-Shweta

