शादी के बाद जब दुल्हन पिया के घर आती है तो बाबुल से बिछड़ने के दुःख में उदास होती है। उस वक़्त उसके दुःख से बेखबर, उसके पति के कुछ सवाल होते हैं। अपने मासूम से सवालों की झड़ी कैसा लगता है सुनिए :


पूछें ये मेरी अँखियाँ, क्यूँ चुप सी ठनी तुम ?

पूछें ये तोसे सजनी, क्यूँ रोती रही तुम ?


क्या दुःख तुम्हे अब, कि दुल्हन बनी तुम |

पिया के घर आ के, भूली ना बाबुल को

फिर क्यूँ ये तेरे आँसूं, थमते नहीं हैं !!


पूछें ये मेरी अँखियाँ, क्यूँ मन में बुझी तुम ?

पूछें ये तोसे सजनी, क्यूँ कुछ कहती नहीं तुम ?


वादा ये तुमने मुझसे, कभी तो किया था

साथ जब भी मिलेंगे, सब सुख-दुःख कहेंगे |


फिर क्यूँ, शामिल नहीं मैं, तेरी परेशानियों में

हुई ऐसी खता क्या, जो तुम होंठ अपने सिली हो ||


पूछें ये मेरी अँखियाँ, क्यूँ हंसती नहीं तुम ?

पूछें ये तोसे सजनी, किस ग़म में बिखरी तुम ?


मेरे हाथों में हाथ तेरा, फिर क्यूँ दिल से तंग तुम ?

तेरे जीवन में साथ मेरा, फिर क्यूँ नहीं जल-तरंग तुम ?


चलो माना के बाबुल का घर है छूटा ,

चलो माना ये भी जुदाई कि गम भी है चुभता |


पर मेरी दुल्हन

ये मुझसे दूरी कैसी ?

ये मुझसे बेरुखी कैसी ?


पूछें ये मेरी अँखियाँ, क्यूँ चुप सी ठनी तुम ?

पूछें ये तोसे सजनी, क्यूँ रोती रही तुम ?


-Shweta