लौकी बोली—“डाइट का नाम मैं हूँ,”

तुरई बोली—“फाइबर मेरी पहचान!”

पर मैडम जी रोज़ कहती हो —“कल पकाऊँगी आज 

Swiggy कर लेती हूँ,” 


और ‘कल’ का कैलेंडर बदलता जाता महान!

साल बदलने को है, सब्ज़ियाँ वही हैं,

फ्रिज में ठिठुरती, डरती-सहमी हैं।

कहती हैं—“अब तो तय है बहन,

सीधा रास्ता कूड़ेदान का ही है!”