कल ही तो बाज़ार से लाई गई थीं,

सेल में थीं, ताज़ा-ताज़ा चमकती,

आज हालत देखो हमारी बहन,

लौकी उदास, गोभी है सिसकती।


आलू बोला—“मेरा तो रोज़ कटना तय है,”

मटर बोली—“मुझे भी कोई याद करे!”

टमाटर बोला—“मैं तो पहले ही महँगा था,”

अब सस्ता हो गया, फिर भी कोई प्यार न करे!

-Shweta