मेरी रसोई में रखी सब्ज़ियाँ,
आजकल धरना देने लगी हैं,
“कब पकाओगी हमें, हे देवी,
या यूँ ही फ्रिज में सज़ा दोगी ?”
“कभी चमचमाती थाली नसीब हो,
कभी तो मसालों से इश्क़ हो जाए!”
इस सुहाने मौसम में,
कभी तो कड़ाही की ताप मिले !
पर हम तो बस पॉलिथीन में क़ैद हैं,
सोचते हैं—अब कूड़ेदान से रिश्ता हो जाए।
-Shweta
