बस इतना ही नहीं,
फिर मद्धम सी आंच पर
चढाती हूँ एहसासों की, एक कड़ाही,
वही खड़े हो काटती हूँ
प्याज, लहसुन,टमाटर और मिरचाई,
तब सोचती हूँ, हो गयी हैं, कुछ कम कठिनाई ।।
अपने स्वाभिमान को ताक पर रख,
जब लगा देती हूँ, जीरे की फोरन ।
तब, जलते हुए जीरे की खुशबू से
समझ जाती हूँ, बेशक नहीं थी इसमें चतुराई ।।
फिर डाल कर उसमें सारी कटाई
तैयार कर लेती हूँ , एक ज़ायकेदार सब्ज़ी
यकीन करो मेरा, तब
भीतर कहीं पकती है, इंतज़ार की एक प्रणाली ।।
-Shweta (meri kalam se)
