तू सफ़र है मेरा
मंज़िल नही.... तू सफ़र है मेरा |
पाना नही..... जीना चाहता हूँ तुझे ||
किस्सा नही.... कहानी है तू मेरी|
कहना नही.... पढ़ना चाहता हूँ तुझे ||
तू वो राह नही, जिसे मैं भूल जाउ,
आते जाते तुझसे, गुज़रना चाहता हूँ मैं ||
बहुत-से होकर गुज़रे होंगे, कई मुसाफिरों का तू ठिकाना रही होगी |
पर मेरे सफरनामे में, शामिल करना चाहता हूँ तुझे ||
सफ़र की खामी बस इतनी-सी है, कि ये ख़त्म नही होता |
मगर ता-उम्र तुझे चलना चाहता हूँ मैं ||
