तेरी याद क्यों आती हैं......
सारी रात इस लड़ाई में गुज़र जाती है|
आती है तो तेरी याद क्यों आती है||
वो बदल चुका है पता अपने आशियाने का,
आज भी उसकी चिट्ठियाँ मेरे पते पर क्यों आती है||
कहीं से भी उठे बन कर हवा,
तेरे बदन की खुशबू क्यों मुझ तक पहुच जाती हैं||
ये आलम है तेरे ख़यालों का,
तेरी याद में चादर पे सिलवटें पड़ जाती है||
कुछ इस तरह बेगाने हुए है हम,
कि उसकी अज़ान मेरे मंदिर तक क्यों आती है||
