कुछ इस तरह शुरूआत करी गई |

इशारों इशारों में बात कही गई ||


मैं मिलाता उससे हाथ इससे पहले,

वो चुपचाप निकल गई||


जिन अदाओं से देखा उसने महफ़िल में मुझे,

उसे क्या खबर किस उम्मीद में रात गुज़र गई||


बस एक text की ही तो बात हैं,

कौनसा तेरे outgoing की cost बढ़ गई||


इतना तो हुआ मेरे चाहने से तुझे,

तेरे चाहने वालो की फेहरिस्त और बढ़ गई||


आलम ये हैं तेरे ख्यालों का, कि

तमाम रात एक करवट पर गुज़र गई||


अब ना पूछो हाल दिल-ए-दर्द का,

एक नब्ज़ थी, वो भी ढीली पड़ गई||


मिलना हैं तो मिला करना,

क्यों सोचती हैं कि ज़माने पर क्या गुज़र गई||