वो शख्श इस तरह मायूस रहता हैं|
खुद पर ही शिकायत, खुद से ही खफा रहता हैं||
वो शख्श इस तरह.......
मिला हूँ उससे कई मर्तबा मैं,
पर खुदा जाने, वो कौन से ख्यालों में रहता हैं||
वो शख्श इस तरह........
उससे अब लफ़्ज़ों में बात नहीं होती,
लगता हैं वो खामोशियों के समंदर पीता हैं||
वो शख्श इस तरह.......
उसके ही शहर में अब यह चर्चा हैं,
ना जाने वो कहाँ लापता हैं||
वो शख्श इस तरह.......
एक चुभन से जिसके सिने में दर्द उतर आता था,
अब लगे ज़ख़्म तो भी, मरहम, पट्टी, दवा ना दुआ करता हैं||
वो शख्श इस तरह......
