मैं कौन हूँ मैं क्या हू, उसे ये जानकर करना भी क्या था?
उसे मेरे दिल तक थोड़े ही जाना था|
कसमे वादे करके वो करता भी क्या?
उसे ये इश्क़ थोड़े ही निभाना था|
वो मुड़कर देखता भी क्यों?
उसे लौटकर थोड़े ही आना था|
वो ज़िक्र मेरा करता भी क्यों ?
उसे ये राज़ जो छुपाना था|
वो फूल खरीद कर करता भी क्या?
उसे मेरी कब्र पर थोड़े ही आना था|
