उसकी गली में आना जाना बढ़ गया,

जब से वो शहर छोड़कर गयी है.

इश्क़ और गहरा हो गया,

जब से वो शहर छोड़कर गयी है||


उसे पाने की हसरत कभी ना थी,

अब चाहत और बढ़ गयी है||

जब से वो शहर छोड़कर ......


उसे चाहिए था सुकून उसे मुबारक,

मेरी तक़लीफ़ बढ़ गयी है||

जब से वो शहर छोड़कर .....


हाथ उठाकर मैं दुआएँ माँगता नही, पर

उसकी फ़िक्र में सजदे होने लगे||

जब से वो शहर छोड़कर ........