सुकून की एक नींद ढूंढ रहा हूं।
शोर बहुत हैं ख़ामोशी ढूंढ रहा हूं।।
ये रईसाना तो विरासत हैं मेरी,
मैं खुद के लिए फ़कीरी ढूंढ रहा हूं।।
अपने ही खारेपन से आज़ार हूं मैं,
समंदर हूं, दरिया ढूंढ रहा हूं।।
चली जाना तसल्ली से कौन सी जल्दी है तुम्हें,
मैं भी नीफरामी भरी मसरूफियत ढूंढ रहा हूं।।
उसके लहज़े में अलहदा कशिश थी "श्वेतांग"
उस ही सुरूर की मैं मदहोशी ढूंढ रहा हूं।।

