जैसे काले बादलो का सूरज की किरणो को छुपाना,

तूफान सी, सागर की लहरों से एक डूबती हुई कश्ती का सम्भल पाना,

कितना मुश्किल होता होगा ना किसी का अपनो को यूहीं छोड़ जाना?


जैसे एक पक्षी का घायल होने के बाद भी अपने बच्चो के मुँह में दाना डालना,

एक हिरन का शिकार होने के बाद भी अपनी गर्दन से अपने बच्चे को सेह्लना,

बहुत मुश्किल होता होगा ना किसी का अपनो को यूहीं छोड़ जाना?


जैसे घोर तपस्या के बाद भी ईश्वर को ना देख पाना,

अपनी ही आत्मा का खुद के ही शरीर को वापस ना पा पाना,

कितना दर्द भरा होता होगा ना किसी का अपनो को यूहीं छोड़ पाना?


जैसे मेले में छूटा हुआ माँ का पल्लू दोबारा मिल पाना,

और एक माँ का अपने ही बेटे/बेटी को सरहद पर भेज पाना,

कितना कर्ज भरा होता होगा ना अपनो को यूहीं छोड़ जाना?


जैसे एक नव्जात शिशु का अपनी माँ को यह ना बता पाना की “माँ बहूत अच्छा लगता है तुम्हरा सब कुछ छोड़ कर दौड के आना,मुझे दुध पिलाना ,मुझे प्यार से सेहलाना, गोदी में सुलाना,लोरी सुनना”,

एक परीक्षा की तरह ही होता होगा ना किसी का अपनो को यूही छोड़ के जाना?



जैसे इस कठिन दुनिया मे आकर यथार्थ में जीना और अपने सपनो को भूल जाना,

और किसी कवी का अपनी कविता में अपने ही भाव को समेट पाना,

कितना मुश्किल होता होगा किसी का अपनो को यूही बिना कूछ कहे,

आँखे मूंद कर,बिना आंसुओ को बहाए,बिना अलविदा कहे,बिना रूठे को मनाये,बिना अपने घर को सजाए, बिना किसी को गले लगाए छोड़ कर जाना?