आज मै खुद से आ मिली

जब मैने अपनी बात कही, और दिल से निकली आह सुनी ,

तब मै खुद से आ मिली।


बहुत अचरज हुआ जब खुद को खुद से देखा, ऑखे नम थी पर अपनी ही तसवीर आज मुझे साफ दिखी,

और आज मै खुद से सच मे आ मिली।


शब्द भारी थे बोझ की तरह ढोने की आदत की मार लगी,

पर जब कह डाला उन्हे तो दिल मे हल्की हल्की सी खुशी की लहर उठी,

और तब मै खुद से यूँही अचानक से आ मिली।


धुंधली सी छवि मेरी खुद को ही ना पहचान सकी,

डर कर कहीं छुपकर बैठ गई ढूँढने से भी ना मिली,

पर जब हटा उसपर से वो भय का मैला सा परदा, तब वह सकुचाई सी मुझको खड़ी दिखीं ,

और थोडी घबराई सी थोडी सी शरमाई सी मै खुद से आ मिली।


कठिन था लेकिन एक छोटी सी कोशिश मुझे खुद से ही आजाद कर गई,

कर्मभूमि जब रणभूमी बन गई तब सिर्फ खुद की रणनीति ही मुझे विजयी कर गई,

और खुद को खुद का ताज पहनाकर आज मै गर्व से, बिना ऑखे झुकाए, अपना शीश उठाए और सबकी ऑखों मे आशा के दीप जलाए खुद से हमेशा के लिए आ मिली।


-श्वेता