कड़कड़ाती बिजली 

काले घने मेघ 

आंधी सी हवाएं 

सब जुट गए थे

सिर्फ कुछ असहाय बूंदों के खिलाफ 

एकजुटता से जन्मी वर्षा ने 

जब उन बूंदों को बरसाया

धरती की लालसा ने

बूंद के अस्तित्व को ख़त्म कर डाला 

फिर उग पाइं वो हरी हरी पत्तियां

जिसके आगोश में आकर लोग 

धूप के बजाय छांव को महत्व दिया करते है

~ श्वेता चौहान