कई बार देखता हूं,एक सज़ा काटता इंसान जब कैद से रीहाह होता हैं, तो अपने बसे बसाए आशियाने की ओर चल पड़ता हैं, लेकिन देर हो चुकीं होती हैं, वक्त की गहराई में तब तक दब चुका होता हैं। कुछ अपने ही बिना जाने बिना समझे अपराधी की श्रेणी में शामिल भी कर देते है। और समाज इनके भी क्या कहने इनको तो बस मिर्च मसाला लगा के इधर उधर कानाफूसी और समय पार करना का साधन भी मिल जाता हैं। और मिले भी क्यों ना अरे ये तो इसी ताड़ में रहते हैं. कब कोई मसला मिले जिसपे ये घंटों बिना रुके बात कर सकें। इंसान हा वहीं गुनाहगार (आप के शब्दों में) यादों की गठरी लिए शहर दर शहर कुछ खोजता हुआ निकल पड़ता हैं. बेबश बेसुध अपने ढाए आशियाने के तिनकों की यादें लिए एक सफल गुनाहगार बनने निकल पड़ता हैं,