वो अलग बात है
दिल में है नम ज़मीं ,
यह नैना अब मेरे
भीगा नहीं करते ।
वो अलग बात है
मैं आज भी शांत नहीं ,
किंतु बिजली से शब्द
अब कड़का नहीं करते ।
वो अलग बात है
रंग तेरा छूटा नहीं ,
छोड़ आई मैं वहॉं
आदतें सब कहीं ।
वो अलग बात है
तू मुझे मुहॅं ज़ुबानी याद है ,
वैसे, सुना है अब मेरी
याद्दाश कमज़ोर हो चली ।
वो अलग बात है
तू पढ़े और समझ जाऐ ,
यह शौकीऩ मेरे लेख के
नासमझ हैं ये अभी ।।
THANK YOU FOR YOUR TIME
UNTIL WE MEET NEXT

