आज शहर की आबो-हवा को छोड़,

कोई गावँ के वो आंगन को लौट रहा है ।

चंद रुपयों से खरीदने चला था वो खुशी,

आज अपने खेत खलिहानों को लौट रहा है ।


वो घर को अब लौट रहा है


आया था शहर एक उम्मीद के साथ

आज सारी उम्मीदों को तोड रहा है

कंधो पर घर चलाने का भोझ उठाकर

उसे गरीबी का संकट झकझोर रहा है


वो घर को अब लौट रहा है


समान उतना नहीं के घर चल जाए

बस कुछ जरूरतों को बटोर रहा है

तग्ड़ी धूप खड़ी है राहों मे उसके

इसलिए भौहें को सिकोड़ रहा है


वो घर को अब लौट रहा है


कुदरत ने छीना मेहनत को

हिम्मत भी वो तोड रहा है

पर वो भी मजदूर है भला

पुरुआ पछुआ मोड रहा है


वो घर को अब लौट रहा है