हवा चल रही थी, तारे बोल रहे थे,
चंदा मे किसी का चेहरा था
और दिल मे कुछ पल सुनहरा था ।
बेमतलब ये खुद को तुमसे मिलाते है,
ये जहाँ, हर पल तुम्हारी याद दिलातेहै ।
माना कि ये लव्ज बयान नही करती,
पर दिल नही डरता, धड़कने हमेशा बातें करती।
हर पल मुझे अपने पास महसूस करते हो,
फिर मुझे खोने से क्यों डरते हो?
हालातों के सामने मेरा डर नही चीखता,
तुम्हारे विश्वास के सामने कोई मुसीबत नहीं टिकता।
क्या हुआ अगर तुम चाँद और मै चाँदनी नहीं,
क्या हुआ अगर तुम राग और मैं रागिनी नहीं।
हम जवाब है एक-दूसरे के हर सवाल के,
हम दो सूई है उस प्रकाल के।
जहाँ चाह नहीं पर प्यार ज्यादा है,
पास नहीं पर साथ रहने का हमेशा वादा है ।
चाहे कितने भी दूर हो, साथ नहीं टूटेगा,
तेरी कल्पना से मेरा हाथ नहीं छूटेगा।
मेरा दिल दुखा तो तुम्हारे धड़कन को बढ़ा दिया,
खुदा ने ये कैसा प्रेम बना दिया ।
एक सूई टूट गई तो दूसरी का कोई काम नहीं,
अगर तुम साथ नहीं तो मेरा भी कोई नाम नहीं।
बादल अगर आज गरज रहे है तो कल बरसेंगे,
दिल मिलने को आज तरस रहे तो कल भी तरसेंगे।
पर हाँ हम जवाब है एक-दूसरे के हर सवाल के,
हम दो सूई है उस प्रकाल के ।