आपकी मुस्कान जब किसी ने बेटी को कलंक समझ मार डाला होगा,
उस छण आपने मुझे लक्षमी बना कर पाला होगा।
खुशनसीब हु मैं जो उन हाथों में आई,
सबसे पहले जिसने हाथों में कलाम पकड़ाई।
घर से सात बजे के बाद बेटी बाहर न जाए,
ये तो घर-घर की कहानी है,
पर आपने हमेशा समझाया डर को नही हिम्मत को जितनी है।
जब जब मैने अपने आँसु छुपाए,
आपने खुद ही मेरे दर्द बताए।
कभी कभी सोचती हूँ बिन बताए आपको पता कैसे चल जाता है,
अरे बुद्धू जो फोन पर भी झूठ पकड़ ले उनके लिए मेरा चेहरा तो आईना है।
एक दिन जो किसी और के मन से उलझ आता है,
चार दिनों तक दुनिया से रूठ जाता है।
पर आपकी तो होती हर दिन दिन भर की थकान,
फिर भी कहाँ से लाते हो पापा इतनी प्यारी सी मुस्कान।
दुनिया से उलझना तो पल-पल खुद को बढ़ाने का आसार है,
वो प्यारी सी मुस्कान का नाम तो प्यार है।
जब जब मुश्किले मेरे सामने आई है,
आपने सदा मेहनत और उम्मीद की पाठ पढ़ाई है।
बार बार चोट खाने के बाद भी जुटती ये हिम्मत है,
क्योंकि ये हिम्मत आपके साथ की ताकत है।
आज तक मेरे मन मे जितने भी खिंचे चित्र है,
उनमे से आप मेरे सबसे अच्छे मित्र है।
कितनी अच्छी सिख मिलती,
कितना अच्छा संस्कार पाया है,
खुशनसीब हूँ मै जो आप जैसे पिता का प्यार पाया है।
माफ करना पापा मुझसे आपकी प्यार बयान नहीं हो पाएगी,
दुनिया भर की सियाही और कागज़ भी कम पड़ जाएगी।
जो भी हो प्यारा मिले मुझे आप ऐसी सुनाते तान है,
मेरे लिए तो सबसे प्यारा आपके चेहरे की मुस्कान है।