ये नफरत, ये रंजिश, ये धुआँ क्या है? आख़िर इस जहां को हुआ क्या है? हैवां हो बने यहां ख़ुदा की खोज में, मुझे बता दो इतना कि ख़ुदा क्या है? ले जाओ सारे पत्थर मिरे आँगन के, ज़िंदा है माँ, मंदिर मुझे जाना क्या है? खौफ़ में जो एक अजात के रहते हो, ऐसा जीना भी आख़िर जीना क्या है? कोख में बना फिर श्मशान है आज, मर्दों बताओं आख़िर ये कज़ा क्या है? लकीरों से जो तुमने ये ज़मीन बांटी है, इस दुश्मनी में मिरे यारों मज़ा क्या है? हाँ माना वो थोड़ा अलग सा रहता है, इन्सां है, ना पूछ उसे की सूबा क्या है? ये बंगला, ये गाड़ी, सब यहीं रह जाएगा, आख़िर दरबार-ए-ख़ुदा ये पैसा क्या है? माटी में मिल ये शरीर माटी हो जाएगा, 'शुभी' बता फिर तिरा इरादा क्या है?
