लोभ जिसका तरक्की देता
शिक्षा है उस धन सी,
पाने वाला किस्मत लिख दे
है शिक्षा उस कलम सी।
तूफानों से लोहा लेना
हमें सिखाती है शिक्षा,
ऊँचाइयाँ जीत लेने पर भी
नम्र बनाती है शिक्षा।
शिक्षा वो कौशल है जो
हमें कुम्हार बनाती है,
सपनों को हक़ीक़त में जो
खुद ढालना सिखाती है,
मिली उसे, ढूंढा जिसने
पूछे ना कभी रंग रूप,
शिक्षा वो दर्पण है जो
ख़ुद से हमें मिलाती है।