जब सूरज छिपने लग जाये अंधकार मुझ  पर छा जाये तब तुम आना किसी शाम की तरह...   जब चारो दिशाएं मुझे भटका जाये पैरो तले जमीन खिसक जाये तब तुम आना किसी राह की तरह...   जब चारो तरफ बाढ़ आ जाये मै बहु और डूबने लग जाऊ तब तुम आना किसी नाव की  तरह....   जब मेरे मन में सूखा पड़ जाये जीवन में पतझड़ आ जाये तब तुम आना किसी बरसात की तरह....   जब हर तरफ खुशियों का मेला लग जाये जीवन में हर्ष और उलाश भर जाये तब तुम आना किसी मिठाई  की तरह...   जब मेरा अपना कोई चला जाये दर्द और आंशुओ  की बारात आ जाये तब तुम आना किसी हमदर्द की तरह...   जब आश्मान में अंधकार के बदल गरजे जीवन से रौशनी का सूरज ढल जाये तब तुम आना किसी उम्मीद की तरह....   जब मेरा जीवन थम जाये चलने के लिए चार कंधो की जरुरत पड़ जाये तब तुम आना किसी भगवान की तरह....   जब मै रोयुं तब तुम आना आँशु की तरह.... जब मै हसु तब तुम आना मुस्कान की तरह...   तुम आना जरूर... यूँ ही कुछ बनकर....