इंसान की फितरत पर,
वक़्त भी मुस्कुरा कर बोला,
मेरी तरह तुम क्यों बदल जाते हो?
मैं बदलता रहता हूँ फिर भी,
अपना दायरा नही छोड़ता,
मैं अपनी पाबन्दी नही छोड़ता,
सुनो इंसान,
क्या तुमने सोचा है कभी,
तुम खुद को बदलने में,
क्या क्या छोड़ आते हो?
तुम बदल जाते हो और,
पीछे छोड़ आते हो वो रिश्ते,
जो मेरे बदलने पर तुम्हारे साथ होने चाहिये,
फिर एक दिन पछताते हो,
उन्ही छोड़े हुये रिश्तों पर,
मुझसे तुम बदलना तो सीख गये,
पर मेरी पाबन्दी,
मेरा दायरा नही सीख पाये,
बताओ,
मेरी तरह तुम क्यों बदल जाते हो?