काफ़ी दिनों से मन कर रहा था , उन्ही लम्हो को फिर से जिया जाए जहां अधिकांश वक़्त बिताया और जो ज़िन्दगी के टर्निंग पॉइंट रहेएकाएक सब प्लान बन गया , एक बैग जो हमेशा तैयार रहता है ... दो जोड़ी कपड़ो , एक किताब और एक परफ़्यूम के साथ , साथ लिया और निकल गए घर सेजैसे सब कुछ योजनाबद्ध था आज जाकर आराम करना है और शाम को दोस्तो से मुलाकात , अब इस शहर में आने का मन नही करता अधिकतर दोस्त नौकरी करने लगे है... और कुछ अब भी तैयारी कर रहे है डॉक्टरी की...,

दो दोस्तों की शादी भी हो गयी जिनकी शादी में मैं जा नही पाया तो वादों के हवाले से पहुंच गया घर ... इसी बहाने भाभी के चेहरे भी देख लिए और चाय भी नसीब हो गयी ।

जैसे तैसे रात बीतने लगी , नींद भी नही आ रही थी यही सोच रहा था कल क्या करना है ...किन किन से मिलना है पुरानी बातें याद आने लगी थी चाय के साथ सिगरेट का क्या अनोखा मज़ा था , वो भी क्या लम्हे थे ज़िन्दगी के जब सब दोस्त साथ थबस इन्ही ख्यालो में जाने कब आंख लग गयी...

गाव से तकरीबन 9 किलोमीटर दूर जाना था .. सफ़र अक्सर बस से होता था मगर आज मोटरसाइकिल से जा रहा था ...हाईवे पर एक ढाबा था जहाँ अक्सर शराबी दोस्तो के साथ जाता था इसलिए नही की मुझे शराब पीनी होती थी बल्कि इसलिए कि सब्जी बड़ी लाज़वाब मिलती थी...मगर हाईवे दोबारा बना था तो कब्जे वाली सारी दुकाने तोड़ दी थी.

बगल में चाय वाला था जहाँ पिछली बार रात को एक दोस्त शादी से आते हुए चाय पी थी...और बस एक ही शेर दिमाग मे घूम रहा था

      " किसी से अहदो पैमा कर ना रही हो ,

         तुम इस बस्ती में रही हो पर ना रही हो "

सड़क पार करके दूसरी तरफ सामने मिडवे था , जिसमे दुकानों के पीछे एक सुट्टे का अड्डा हुआ करता था मालबोरो एडवांस वो अक्सर यही मिलती थी... तो आज भी चले गए.. मगर मिडवे बन्द हो गया है..... अब तो यहां स्वीट कॉर्न भी नही मिलते स्पाइसी वाले...स्कूल वाले रास्ते पर चल पड़े ..

सबकुछ बदल गया था , लकड़ी वाले खोखे पक्की दुकान में तब्दील हो गए , जो बेकरी वाला पेटीज बेचने की वजह से खुद को बेकरी बोलता था वो बेकरी बन गयी थी ... और तो और स्कूल दूसरी जगह शिफ्ट हो गया था..मैं बाहर मन्दिर के पास वाली दुकान पर बैठ कर पुरानी बातें सोच रहा था कि ख्याल आने लगे तुम उसी सफेद वाले टेम्पो में आ रही थी वही एक्शन के लाल जूते , शूट सलवार में एक बड़ी अदब से गूँथी हुई चोटी और ऑरेंज और स्लेटी फ्रेम वाला चश्मा लगाए उतरोगी.. तकरीबन आधा घंटा हो गया था .. की अचानक तसव्वुर टूटा ,,

तकरीबन तकरीबन चार साल , दो महीने , तेहरे दिन हो गए ...

कितना आसान सा लगता है बोलने में मगर एक एक दिन सदियों की तरह निकले है मेरे , स्कूल और तुमसे दूर ... ठीक ठाक इतना ही वक़्त हो गया और मेरी ज़िंदगी मे अभी तक तुम्हारे सिवा कोई नही आया और तुम एक बार भी नही मिली इतने वक़्त मेंवो बेकरी वाला भी बूढ़ा हो गया झुर्रियां आ गयी चेहरे पर बाल भी सफेद होते आये है.. अब तो वो भी नही पहचानता जिसकी दुकान की चॉकलेट मैं हमेशा लाता था तुम्हारे लिए ,अब ये सारी जगह काटने को दौड़ रही थी

वहां से बाहर निकला तुम्हारे गाव की तरफ़ सोचा आज देख लेता हूं कैसी दिखने लगी हो पिछले 4 सालों में ,रास्ते मे एक चाय वाले कि दुकान पर रुका जहां अक्सर मैं , संजय , रजनीश और यश चारो चाय पिया करते थे , अब यहां भी एडवांस , मिलने लगी थी

मैं पैर पर पैर रखकर सिगरेट के कश खींच ही रहा था कि उसने चाय लाकर टेबल पर रख दी

इतने में ही फ़ोन का रिमाइंडर बजा आज 5 जून थी , तुम्हारा जन्मदिन , तुम्हारा जन्मदिन मैं कैसे भूल गया था .. अब तक तो भुला दिया होगा तुमने मुझे, चाय ठंडी हो रही थी रखी रखी अब पीने का मन नही था ।

धड़कने बढ़ने लगी थी , दिमाग काम नही कर रहा था अपने दिल को बहलाया और मैं घर की तरफ लौट रहा था ..खैर तुम्हे जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान...