मुहब्बत मे जज्बात बदल जाते है
वक्त के साथ किरदार बदल जाते है
नजरिए बहुत देखे है जमाने के हमने ...
दौलत ना हो पास तो व्यवहार बदल जाते है !
शराब को यूं ही बदनाम किया जमाने ने ...
नशे मे लोगो के रूआब बदल जाते है !
वो हमनशीं ना हुआ जमाने का
तो क्या वो हसीं ना था...
बस मुफ़लिसी मे रिश्तो के नाम बदल जाते है ।।
शुभम गुर्जर प्रतिहार

