जाते - जाते एक काम कर जाऊँ।

इक वसीयत तेरे नाम कर जाऊँ।।


कुछ रातें सुबकी हुई ।

कुछ यादें दुबकी हुई ।।


कुछ ख़त हैं महके हुए ।

और ख्वाब बहके हुए ।।


एहसास जागे हुए ।

और लम्हे भागे हुए ।।


इक अगन सी आँखों में ।

इक छुअन सी गालों पे ।।


कुछ सुबहें शामों सी ।

कुछ शामें रातों सी ।।


खामोशी बातों सी ।

और बातें यादों सी ।।


सब तेरे नाम कर जाऊँ

जाते-जाते यह काम कर जाऊँ…।।


शुभम आनंद मनमीत