जन्मदिन आता है बीते हुए समय की सार्थकता का संज्ञान लेने
और जाता है यथार्थ की खोज में नई उम्मीद देकर
बहरहाल, दो अंकों के बीच का फासला तय होता है.
हासिल: कुछ बेहद हसीन पल और उनमें खुदको जीवंत महसूस करता हुआ मैं.
संयोग से केवल उसी समय किसी भी संघर्ष, विरोधाभास, खींचतान या बंधन से मुक्त होता है मेरा मन.
शायद इसी में है समय की सार्थकता है और जीवन का यथार्थ!
