धरा याद करती होगी

गिरे हुए वृक्ष के शिखर से भू चुम्बन के वक़्त

उसके सृजन को!

धरा याद करती होगी

कोपलों के अंतिम श्वसन को देख

उनके सृजन हेतु अपने गर्भ से बहे रक्त की पराकाष्ठा को!

वो रत्नगर्भा याद करती होगी

अपने दुधमुंहे बच्चे पर हथियार का प्रहार देख

प्रसवपीड़ा के विरह को!