जिम्मेदारियों के बोझ से
कुछ ऐसे दब जाते हैं लड़के,
जैसे मिट्टी के नीचे दब जाता है
कोई बीज;
वक़्त बेवक्त अपने आसुओं को रोक,
उनसे उस मिट्टी को नमी दे
दूब से उग आते हैं,
वे लड़के;
फिर प्रेम में पड़कर
रंगरेज हुए,
तो
खेतों में लहरा उठते हैं,
पीली सरसों से,
वो लड़के!!
श्रुतिका साह

