मैं चाहती हूँ 

तुम सँग प्रेम में कोई भूल ऐसी करुँ

जो 

उत्कृष्ट हो,

मनमोहक हो,

सरल हो,

सुंदर हो,


जैसे बादलों में रंग ना भर सकने की भूल की 

ईश्वर ने !!!