हर रोज जाकर एक नयी कलम लायी फिर भी कुछ रहा जो लिख नहीं पायी
इक टूटा हुआ घर अभी भी लापता है चाहे लफ़्ज़ों की ऊँची इमारतें बनाई
आधा कागज़ खाली ही छूटा मुझसे जब जब मुझे तेरी याद हो आई
अफ़साना कोई क़ैद है तारीकखाने में ख़त्म करूँ ताजीरें, दे दूँ रिहाई
किस शक्ल में ढालूं उस अनकहे को पैकर छीन ना लें रूह की रानाई
