देखो होली आई है
कितने रंग अपने संग लाई है
वो नीले पीले रंग सबको भाते है
हर एक रंग अपने आप मे कुछ कहता है
हर रंग की अपनी एक कहानी है
यह सबको सुनानी है
इन रंगों में रंग लो अपने रंग
इन रंगों मे कोई भेदभाव नहीं
वो केसरिया मिला हरे पर बड़ा ही भाता है
जैसे राधा के संग कृष्ण
सारे रंग रहे आपकी जिंदगी में
बस यही कामना करता हूँ
यह होली का पावन त्योहार
रखे आप सबको खुशहाल
जीवन मे मिले सारी खुशियां
और कोई भी न रंग पड़े कभी फीका
बस यही रहे उस ईश्वर से कामना
आपको ना मिले कभी भी हार का सामना
सभी रंग रहे आपके जीवन मे
आप मिलते रहे खुशियों से
यही है इस होली पर आप सबके लिए कामना
Happy Holi

