नहीं जानती तुम मां भारती

मैं तुमको कितना चाहता हूँ

इसीलिए तुम्हारी रक्षा

सौगंध आज मैं खाता हूँ।

आँच नहीं आने दूंगा मैं

तुम्हारी आन-बान और शान पर मै।

लड़ता जाऊंगा तुम्हारी खातिर

अपनी आखिरी सांस तक मैं।

माँ का आँचल , बहन की राखी

रोक नहीं पाएगी मुझको तुम्हारी रक्षा से।

क्योंकि वादा करा है मैंने तुम्हारी रक्षा का

अपने शहीद पिता जी से।

तुम्हारे खातिर शहादत भी मुझको प्यारी है

क्योंकि जान से प्यारी मुझको तेरी खुशहाली है।

श्रीयांश गुप्ता