एक शाम आएगी...जब ये दूरियों का सिलसिला भी खत्म हो ही जाएगा।
जब इन खामोश रातों में कहीं.... किसी के दिनभर की मशक्कत का ज़िक्र हो ही जाएगा....
जब आखिरकार....इस चांद के नूर से ये अकेलेपन का अंधेरा भी हट जाएगा।
और शायद फिर...इस खिल्वत खाने में भी कोई महफ़िल सजाएगा।
~सृष्टि
