छात्र सड़क पर आंदोलनरत है,

रातों की नींद, चैन गायब है|

क्या सरकार सो रही है ?

क्या लोकतंत्र की यही निशानी है?

 कब  दूर  होगी  बेकारी ?

ओ! मेरी बेआबरू बेरोजगारी|


सरकार के संरक्षण में, 

कोचिंग माफिया मजे में|

सियासत के इस अंदाज से

होता तरूणों के साथ अत्याचार,

दर-दर भटकते, तलाशते रोजगार|

कब  दूर  होगी  बेकारी ?

ओ! मेरी बेआबरू बेरोजगारी|


भर्तियों में होते घोटाले,

पड़ गये मेहनतरुपी फल के लाले|

युवा अवाक् देखता नेताओं के

ये अजब- गजब खेल निराले|

कब  दूर  होगी  बेकारी ?

ओ! मेरी बेआबरू बेरोजगारी|


सरकार के कानों में जूं तक नही रेंगती,

विपक्ष इन्हें बेमतलब के मुद्दे समझती|

क्योंकि फिर उन्हें भी सरकार में आना है,

 और  वही  दोगलापन  दिखाना  है|

मिडिया को टीआरपी से मतलब, 

कौन समझे  यह पीड़ा अब?

देश का भविष्य सड़कों पर,

है यह बात बड़ी गौरतलब|

कब  दूर  होगी  बेकारी?

ओ! मेरी बेआबरू बेरोजगारी|


कब तक हिंदु- मुस्लिम शोर रहेगा?

देश कब विकास की बात करेगा?

कब बजट में शिक्षा पर जोर रहेगा?

कब तक युवा यूं ही बेरोजगार रहेगा?

ओ! मेरी  बेआबरू  बेरोजगारी|

अब तो दिखा तू कुछ समझदारी|


                      #Shrii_writes