वतन की स्वतंत्रता की खातिर,

लड़े शूर कई धीर- महावीर|

लगा अपनी जान की बाजी,

अंग्रेजों से दुश्मनी साझी|


गोरों की खाई कई लाठियां, 

खाई निडर सीने पर गोलियां|

माँ भारती के सपूतों ने

स्वतंत्रता के लिए दी अनेकों कुर्बानियां|


तिलक, नेहरू, आजाद, बोस

सुखदेव, राजगुरु, भगतसिंह और घोस

चढ़ गये सूरमा बलिवेदी पर

संग एक महात्मा के होकर|


लौह पुरुष के एकीकरण ने,

बी. एन. राव की बुद्धिमता ने,

बाबा साहेब की दूरदर्शिता ने,

संविधानवेत्ताओं की 2 वर्ष 11 माह 18 दिन

की अथक मेहनत ने,

पहनाया कानून का अमलीजामा|

यही कहाया हिन्दुस्तान का संविधान नामा|


सम्प्रभुत्व, समाजवादी विशेषताओं वाला

विस्तृत महान आर्यावर्त हमारा|

पंथनिरपेक्ष, लोकतान्त्रिक शासन वाला

रहे अमर सदैव, गणतंत्र हमारा|


राजधानी के लाल किले की प्राचीर पर,

देश के हर दिल की तासीर पर,

हिमालय के ऊंचे शिखर पर.

लहरा रहा तिरंगा प्यारा|

रहे अमर सदैव, गणतंत्र हमारा|


                      #Shrii_writes