रे क्षितिज के सूरज आज मल्हार सुनो
जो गूँज रही अंतरतम की ललकार सुनो ।
जहाँ लक्ष्य अत्यंत समीप हो,
जहाँ असंख्य सुख के द्वीप हो,
जहाँ नाव के मांझी दर्शक हो,
जहाँ दृश्य अति आकर्षक हो,
उन अटल गंभीर किनारों की पुकार सुनो ।
जो गूँज रही अंतरतम की ललकार सुनो
रे क्षितिज के सूरज आज मल्हार सुनो......