तरक्की हो रही है, हृदय सिमट रहा है,
आदमी पनप रहे हैं, इंसान घट रहा है।
—
लिखने की हसरत बहुत है, मगर,
उम्दा कुछ लिखते ही हाथ थक रहा है।
—
जाने कितना बदल जाता हूँ मैं रोज़-रोज़,
मुझे देख मेरा पड़ोसी रोज़ अटक रहा है।
—
बदहवाश शहर है, यहाँ बेसुध बाशिंदे हैं,
किसी को ख़बर नहीं, वो किधर जा रहा है।
—
कुछ कविताएं ठहरी हैं, बुनी नहीं जाती,
किसी लंबे सफ़र को जिगर कर रहा है।
—✍श्रीधर.
