जाने क्यों, उन्हें उम्र से पहले बुढ़ाना मंज़ूर हैं,
मुस्कान उनकी आज भी जवानी बिखेरती है।
उसे सामने से देखे, यों अरसा बीत गया मगर,
वो मेरे ख़्वाबों में रह-रहकर जुल्फ़ें समेटती है।
करते रहते हैं जुगनू, मेरे कानों पे सरगोसियाँ,
वो रोज़ नदी की रेत पर, मेरा नाम उकेरती है।
पूष-माघ की पीली सरसों सी महकती हैं वो,
मेरे आँगन के शहद में उनकी ख़ुश्बू तैरती है।
सैलाब-ए-इश्क़ ने मंज़र कैसे-कैसे नहीं देखे,
ये किश्ती है कि, न डूबती है न तैर पाती है।
✍श्रीधर
