अब उनकी आँखों में वो बात कहाँ,

मुलाकातों में धड़कते हालात कहाँ।

तबस्सुम उनका गुलशन सा होता था,

अब उनकी बातों में वो जज़्बात‌ कहाँ।


गुफ़्तगू हो जाती है उनसे कभी-कभी,

लेकिन अब वो उम्दा ख़यालात कहाँ।


उजालों अंधेरों में फ़र्क होता न था,

अब वो हसीं रूमानी दिन रात कहाँ।


मिलना आज भी होता है अक़्सर,

लेकिन वो रूहानी मुलाकात कहाँ।

✍श्रीधर.