मेरी पेशानी पे तुम्हारा अक्स देखकर लोग,

मुझे तुम्हारे नाम से पुकारने लगे हैं।


ख़ुदा जाने ये कैसा हसीन माजरा है,

लोग मेरा नाम तुमसे जोड़ने लगे हैं।

यों तो एक-एक मिसरा मेरा आम है, ख़ास नहीं,

जाने क्यों हरेक शे‘र में तुम्हारा ज़िक्र देखने लगे हैं।


एक और अज़ीब बात हुई है तुम्हारी सोहबत में,

लोग इन दिनों मुझे भी, शायर जहीन कहने लगे हैं।


कुछ चाय, कुछ बातें, कुछ इरादा-ए-इश्क़ हो तो बताना,

बेवज़ह हम भी, तुम्हारी गली से आने जाने लगे हैं।



✍श्रीधर.