वो सुबह सबेरे, ज़्यादा मुस्कुरा कर पेश आया,

जिसने कल रात, मेरे पीठ पर वार किया था।‌


उसने कभी इज़हार-ए-इश्क़ हमसे किया नहीं,

कहता है, उसने उम्रभर हमसे प्यार किया था।‌


जुस्तुजू इश्क़ से शमशीर तक आ गई उस तरफ़,

सुना, मैंने नज़र ही नज़र में इक़रार किया था।


वो चाहते थे, उनकी नज़र के सामने रहा करूं,

और उन्हें मेरी गुमनामी ने, बेककार किया था।


याद नहीं, वो कौन सा तंग सफ़र रहा होगा मेरा,

जब दरिया, मैंने उनकी किश्ती से पार किया था।

✍श्रीधर.