(मेरी पुत्री वैभवी @छोटेबाबू को जन्म दिवस 31 जनवरी की अनंत शुभकामनाएं)

मेरे ही प्राण से सिंचित,
तुम्हारे गीत जब गूंजेंगे;
ये नंदिनी किसकी है,
लोग आपस में पूछेंगे।
काल चक्र निर्बाध चलता रहेगा;
स्वप्न मेरा तुम में पलता रहेगा।
जग में मेरे अमिट चिन्ह हो तुम;
प्रतिबिंब हो जैसे अभिन्न हो तुम।
~©संजय कवि 'श्रीश्री'