निःसंदेह 'भविष्य' हूँ मैं,किन्तु तुम अतीत नहीं हो माँ!तुम्हारे ही प्राण से सिंचित,सदा गूंजेंगे स्वर मेरे;पुलकित होगा जग जिससे,तुम गीत वही हो माँ!निःसंदेह भविष्य हूँ मैं,किन्तु तुम अतीत नहीं हो माँ!
निःसंदेह 'भविष्य' हूँ मैं,किन्तु तुम अतीत नहीं हो माँ!
तुम्हारे ही प्राण से सिंचित,सदा गूंजेंगे स्वर मेरे;
पुलकित होगा जग जिससे,तुम गीत वही हो माँ!
निःसंदेह भविष्य हूँ मैं,किन्तु तुम अतीत नहीं हो माँ!