सुनो! तुम भाग्य के छल से
मत डरना;
'कल' से
मत सहमना;
मत डरना
जब मेरी सांसे मंद होने लगे;
तुम्हारा नाम लेते
आंखें बंद होने लगे;
मेरे नहीं होने पर भी,
मुझे अनुभूत करना;
तुम तब भी होना,
और मेरी स्मृति संजोना।
तुम्हारी सुंदरता को
समर्पित;
तुम्हारी श्रेष्ठता के लिए
अर्पित;
इस प्रेम कहानी को
गुनगुनाना;
जैसे मेरी 'धरोहर' हो
ऐसे स्वयं को संभालना;
सुनो! तुम भाग्य के छल से
मत डरना;
'कल' से
मत सहमना।
~©संजय कवि 'श्रीश्री'
