सब कुछ खत्म हो गया ~संजय कवि 'श्रीश्री'


एक ड्योढ़ी पर

टूटा दिल

देखा;

रोते,

बिलखते,

आंसू बहाते,

दर्द में नहाते,

फरियाद थी..

बिछड़ गए हम, वो खो गया;

सब कुछ खत्म हो गया।


फिर मुलाकात,

कामयाब

मुहब्बत से हुई;

लड़ते,

झगड़ते,

संबंधों को त्यागते,

एक दूसरे से भागते,

आरोप था..

तुम्हे पाकर सुकून खो गया;

सब कुछ खत्म हो गया।


~संजय कवि 'श्रीश्री'

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)