प्रिये तुम पूरी कशिश हो ~संजय कवि 'श्रीश्री'
कानों में कुंडल
हैं गरिमा समेटे;
गजब लग रही हो
तुम लाली लपेटे।
लबों पर हंसी, और
निश्छल निगाहे;
तुम्हे ज्यादा देखें,
या ज्यादा सराहे?
माला गले में
रवायत की मूरत;
माथे की बिंदी
बड़ी खूबसूरत।
लटकी लटें हैं
नदी बीच धारा;
खिलता कलाई में
कंगन तुम्हारा।
सच है, प्रिये
तुम पूरी 'कशिश' हो;
रब की बनाई
अंतिम कोशिश हो।
~संजय कवि 'श्रीश्री'
(सर्वाधिकार सुरक्षित)

