तुम ये न समझो कि मुझे पा लेने की बेचैनी है या खो देने का डर है;
मेरा सिद्धांत जीवन है, जीवन के नियम हैं और जीवन का सफर है।
मेरे जीवन, उसके नियम और उसकी गति में भले बाधाएं डाल लो;
मेरे मौन को ऐसे समझ लो मानो भयभीत हूं, ये भ्रम भी पाल लो।
किंतु जब भी मेरे अटल संघर्ष और मेरी दृढ़ता को स्मरण करोगे;
तो भविष्य के आकलन में, यदि कर सकोगे, तो दुर्भाग्य से डरोगे।
~©संजय